
बीकानेर। जैन धर्म में महान पुण्य का कार्य वर्षीतप (13 महीने का कठिन उपवास) करने पर बीकानेर निवासी संतोष कुमार बांठिया की धर्मपत्नि माधुरी देवी बांठिया जिनके द्वारा तपस्वी के त्याग पर प्रसन्नता व्यक्त कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया गया। माधुरी देवी बांठिया का प्रथम वर्षीतप सानन्द सम्पन्नता की ओर है। रविवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र के ऋछि सिद्धि भवन में प्रात: 10 बजे वर्षीतप की अनुमोदना कार्यक्रम के तहत महिला तप अनुमोदना गीत, प्रीतिभोज दोपहर 12:15 बजे हुआ। इस मौके पर ‘बहुत-बहुत अनुमोदना’, तपस्वी की जय हो जैसे शब्दों से उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में कन्हैयालाल बोथरा, जयचंदलाल डागा, विनोद बाफना सहित अनेक मौजूद रहे।