धर्मेन्द्र की 90 वीं जयंती पर फैंस द्वारा गीत संगीत का कार्यक्रम रखकर याद किया गया

Description of image

बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउण्डेशन रजि. जयपुर की बीकानेर शाखा द्वारा सोमवार दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक बीकानेर लोकसभा के पूर्व सांसद रहे एवं सिने अभिनेता स्व.धर्मेन्द्र की 90 वीं जयंती पर जस्सूसर गेट के बाहर प्रेम आवास पर बड़ी संख्या में उनके फैंस द्वारा नमः आंखों के साथ हाथ में धर्मजी की तस्वीर तथा हाथों में उनकी फिल्मों के सदाबहार गीतों के रिकॉर्ड प्लेयर लेकर मनाईं। कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था संरक्षक सुनील दत्त नागल ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस अवसर पर

“ओ जाने वाले आजा तेरी याद सताए”…. गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन कर धर्मेन्द्र को याद किया।

इस अवसर पर स्थानीय गायक कलाकारों में रामकिशोर यादव, राजेन्द्र बोथरा, नंदकिशोर भूंड, सुनील दत्त नागल, निहारिका गर्ग, राहुल रंगा, विमल किराडू, श्याम सुंदर सांखला, प्रेम सिरोही, नरेश खत्री, महेश वर्मा ,दीपक पारीक, केशव पारीक , शाकिर हुसैन चौपदार सहित अन्य ने शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में संगीत कला प्रेमी सैय्यद अख्तर एवं प्रेम सिरोही का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में अतिथियों के तौर पर बीजेपी नेता राजकुमार जीनगर, बीजेपी नेता अनिल पाहुजा, देश्नोक बीजेपी नेता शांति देवी चौहान,

पूर्व पार्षद सुनील बांठिया रहे,

विशेष आमंत्रित मेहमान के तौर पर वंदेमातरम् मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कोचर, विश्व हिन्दू परिषद धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बीकानेर महानगर हरिकिशन व्यास, कौशलेष गोस्वामी, आरसी सिरोही, दिलीप गुप्ता, अर्जुनराम चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम में धर्मेन्द्र फैंस लक्ष्मण सोलंकी,रोनक सिरोही, पूर्व सिरोही, शाहिद, देवेश भाटी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन नरेश खत्री ने किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …