
बीकानेर, 11 सितंबर। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा संस्था आधार पोर्टल से संबंधित जानकारी आमजन को उपलब्ध करवाने के लिए विभागीय व्हाट्सएप नंबर 9112116631 जारी किए गए हैं।
आर्थिक एवं संख्यिकी विभाग की संयुक्त निदेशक श्रीमती ममता बिश्नोई ने बताया कि चैटबॉट के माध्यम से अब आमजन को एप्लीकेशन स्टेटस, संस्था आधार नंबर स्टेटस, रजिस्ट्रार डिटेल संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही संस्था आधार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पश्चात संस्था आधार कार्ड व्हाट्सएप पर डाउनलोड करने की सुविधा प्रारंभ की गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संस्था आधार नम्बर (पूर्ववर्ती नाम बिजनेस रजिस्टर) योजना के माध्यम से राज्य में स्थित उद्यमों को आधार या जन आधार के स्वतः प्रमाणीकरण द्वारा 16 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत राज्य के समस्त विभागों/मण्डलों/निगमों/स्वायत्तशासी /सरकारी/गैर-सरकारी संगठनों/निजी उद्यमों द्वारा किसी भी प्रकार के अनुदान के लेन-देन के लिए संस्था आधार नम्बर को जरूरी किया गया है।