मौसम विभाग का बारिश और कोहरे को लेकर इन जिलों मे येलो अलर्ट जारी

Description of image

राजस्थान में अगले 48 घंटे में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में बारिश और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पाली जिले में रविवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई। जिलेवासियों को सर्दी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ़्तार 6 किमी प्रति घंटा रहने तथा हवा सर्द नहीं होने से सुबह व रात में भी सर्दी का अहसास कम हुआ। 22 जनवरी को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर, सीकर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में मेघगर्जन, वज्रपात और घने कोहरे के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है।वहीं 23 जनवरी को येलो अलर्ट जारी करते हुए गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर, सीकर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में मेघगर्जन, वज्रपातऔर घने कोहरे के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है।मौसम केन्द्र जयपुर की मानें तो आने वाले 2 से 3 दिन न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। प्रदेश में अगले 48 घंटे यानी 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। उसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कुछ जगहों पर हल्की बरसात हो सकती है। वहीं 22 जनवरी के बाद जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।22 जनवरी को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर, सीकर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में मेघगर्जन, वज्रपात और घने कोहरे के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 23 जनवरी को येलो अलर्ट जारी करते हुए गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर, सीकर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में मेघगर्जन, वज्रपातऔर घने कोहरे के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …