दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली एवं नई दिल्ली-हिसार-नई दिल्ली रेलसेवाओं का मार्ग परिवर्तन में भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव

रेलवे द्वारा दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली एवं नई दिल्ली-हिसार-नई दिल्ली रेलसेवा का संचालन वाया भिवानी बाईपास से होने के कारण इस रेलसेवा का भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:-

1. गाडी संख्या 14731, दिल्ली-बठिण्डा रेलसेवा जो दिनांक 28.01.25 से दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर 16.20 बजे आगमन व 16.25 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14732, बठिण्डा-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 28.01.25 से बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर 09.00 बजे आगमन व 09.05 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 54423, नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 28.01.25 से नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर 20.52 बजे आगमन व 20.57 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 54424, हिसार- नई दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 28.01.25 से हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर 06.10 बजे आगमन व 06.15 बजे प्रस्थान करेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पंचायत राज आम चुनाव : प्रशिक्षण में अनुपस्थित 5 कार्मिकों को नोटिस

बीकानेर, 14 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत पीआरओ और पीओ प्रथम प्रशिक्षण में अनुप…