बीकानेर रेल मण्डल ने 13 दिन के विशेष टिकट चेकिंग अभियान में वसूले 17लाख 64 हजार रूपये   

Description of image

बीकानेर मण्डल पर मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक,जयपुर (मुख्यालय) के आदेशानुसार दिनांक 24.12.24 से 05.01.25 तक सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। 13 दिन के इस विशेष अभियान के अंतर्गत मंडल के भिवानी, चूरु, हिसार, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़ एवं सादुलपुर के टिकट चेकिंग स्टाफ ने वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में मंडल के विभिन्न रेल मार्गों पर ट्रेनों में सख्त चेकिंग की जिसमे रेलवे सुरक्षा बल ने भी सहयोग किया। इस अभियान में बिना टिकट अथवा अनाधिकृत टिकट पर यात्रा करने के 5569 मामले दर्ज किए गए। इन यात्रियों से अतिरिक्त किराया और जुर्माने के रूप में कुल 1764935 रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ।

बिना टिकट यात्रा की रोकथाम के लिए टिकट चेकिंग को अधिक सख्त किया जा रहा है तथा बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेल अधिनियमों में सजा का प्रावधान भी है!

 

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…