मेहताब राय के निधन पर परिजनों ने कि मेडिकल कॉलेज में पार्थीव देह दान

Description of image

बीकानेर श्रीगंगानगर के रायसिंह नगर निवासी विजय कुमार ने अपने पिता मेहताब राय के निधन पर उनकी इच्छा की पालना करते हुए सोमवार को उनका पार्थीव देह सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में सुपूर्द किया, मेहताब रॉय का निधन 26 जनवरी को दोपहर दो बजे हो गया था।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने पार्थीव देह को पुष्पांजजि अर्पित करते हुए परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि आज के समय देहदान महादान है इससे सर्व समाज को कुशल चिकित्सक उपलब्ध होगें क्योंकि मेडिकल स्टूडेण्ट्स के प्रायोगिक अध्ययन एवं शोध हेतु पार्थीव देह की आवश्यकता रहती है। राय के इस निर्णय से सर्व समाज में देहदान को लेकर जगरूकता बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि एसपीएमसी प्राचार्य डॉ. सोनी द्वारा देहदान जागरूकता के विषय पर सर्वसमाज में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

एनाटॉमी विभाग पार्थीव देह प्राप्त करने संबंधित औपचारिकता पूर्ण करने के बाद विभाग के डॉक्टर्स एवं कार्मिकों ने भी पार्थीव देह का पुष्पाजंलि अर्पित कर परिवार को सांत्वना प्रकट की। इस अवसर पर एनाटॉमी विभाग से डॉ. राकेश मणि, डॉ. कविता पाहुजा, डॉ. गरीमा खत्री, डॉ. निर्मला, डॉ. केआर मीणा लैब तकनिशियन मोहन व्यास आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …