उन्नत उद्यानिकी पर विस्तृत चर्चा- बूंद-बूंद सिंचाई से जिले में सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने की व्यापक संभावना

Description of image

बीकानेर। कृषि अनुसंधान केन्द्र, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में सोमवार को मासिक तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ एच एल देशवाल, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार मदन लाल व राजकुमार कुल्हरि, परियोजना निदेशक आत्मा, चूरू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने बताया कि मासिक तकनीकी कार्यशाला में खण्ड बीकानेर जिला बीकानेर, चूरू व जैसलमेर के कृषि, उद्यानिकी, आत्मा के वरिष्ठ अधिकारी व विश्वविद्यालय तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया। मासिक तकनीकी कार्यशाला में फरवरी माह में कृषकों द्वारा की जाने वाली कृषि व उद्यानिकी तकनीकी पर विस्तार से चर्चा की गई। वैज्ञानिकों ने बताया कि जिले में उद्यानिकी की व्यापक संभावना है, नवीन ग्राहय परीक्षण केन्द्र एटीसी हार्टिकल्चर की स्थापना से उद्यानिकी विकास को बल मिलेगा। बीकानेर में संरक्षित खेती पाॅली हाउस-शेडनेट हाउस में सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ बूंद-बूंद सिंचाई से सब्जियों के क्षेत्रफल विस्तार पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉ एच एल देशवाल ने रबी फसलों में कीट नियंत्रण पर व्याख्यान दिया। कृषि वैज्ञानिक अमर सिंह गोदारा ने रबी फसलों की विभिन्न उन्नत किस्में व शस्य क्रियाओं पर व्याख्यान दिया। कृषि वैज्ञानिक बीडीएस नाथावत ने रबी पौध व्याधि नियंत्रण व सब्जियों की उन्नत खेती पर प्रजेंटेशन दिया। डॉ सुशील कुमार ने उन्नत उद्यानिकी तकनीकी पर बात रखी । कृषि विभागीय अधिकारी रेणु वर्मा, सुरेन्द्र मारू, राम किशोर मेहरा, सुभाष विश्नोई, राजुराम डोगीवाल, रधुवर दयाल सुथार, यशवन्ती, मीनाक्षी शर्मा, राजेश गोदारा, रूबीना, कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत, मेघराज, मामराज, ममता, मीनाक्षी, कविता, विजय बलाई, सोमेश तंवर, अब्दुल अमीन इत्यादि ने भाग लिया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …