सात दिन में हटानी होंगी दुकानें, बीकानेर विकास प्राधिकरण ने दिया नोटिस

Description of image

बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा जयपुर रोड पर संचालित 12 दुकानों को सात दिवस में हटाने का नोटिस जारी किया गया है।

इसके अनुसार जयपुर रोड पर जाट छात्रावास परिसर में 12 दुकानें (साईज 9′ x 15′) संचालित की जा रही हैं। यह छात्रावास परिसर में भवन विनियम प्रावधान अनुसार नियमों के विपरीत बनी हुई हैं। प्राधिकरण द्वारा सात दिनों में इन दुकानों को हटवाए जाने का नोटिस जारी किया गया है। इस अवधि में दुकानें नहीं हटाने पर प्राधिकरण द्वारा उचित कार्यवाही करते हुए संबंधित संस्था से हर्जाना वसूल किया जाएगा। आदेश अनुसार मुख्य रोड पर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होने पर, पार्किंग के कारण आवागमन में दुर्घटना होने की संभावना अक्सर बनी रहती है। समस्त कार्यवाही जनहित में आवागमन को देखते हुए कार्यवाही जानी अति आवश्यक है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …