
रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा में बढाया 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 22473/22474, बीकानेर – बान्द्रा टर्मिनस – बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 17.03.25 को एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 18.03.25 को 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।