किसानों के साथ मुख्यमंत्री से मिले खाजूवाला विधायक, क्षेत्र को मिली सौगातों के लिए जताया आभार

Description of image

बीकानेर। खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने रविवार को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर किसानों के साथ मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।

विधायक ने नहरी क्षेत्र के खालों के सुदृढ़ीकरण व पुनः निर्माण के लिए 330 करोड़ रुपए दिये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। वे मुख्यमंत्री निवास पर होली मिलन समारोह में शामिल हुए और मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्र का विशेष ध्यान रखते हुए क्षेत्र को अनेक सौगातें दी हैं। नहरी क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण को विशेष महत्व दिया गया है। इससे अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को पर्याप्त सिंचाई व पेयजल मिल सकेगा।

विधायक के साथ श्याम पंचारिया, जालम सिंह भाटी, धर्मपाल बिरडा, प्रशांत सियाग, डूंगर सैन, काशी राम जाखड़, राकेश सहोत्रा, चेनाराम गोदारा, राकेश चितलंगिया, खलील खान सदीक हुसैन आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …