तहसीलदार के साथ धक्का-मुक्की व बदतमीजी करने वाले सरपंच प्रतिनिधि के मुकदमा दर्ज

Description of image

बीकानेर। तहसीलदार के साथ धक्का-मुक्की व बदतमीजी करने के आरोप में जेगला गांव के सरपंच प्रतिनिधि के खिलाफ नोखा पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। मामला नोखा तहसीलदार चंद्रशेखर टाक ने दर्ज करवाया है। घटना 19 मार्च को नोखा स्थित तहसीलदार के निवास स्थान की है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में तहसीलदार ने बताया कि जेगला गांव के पूर्व सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि हनुमान राम ने उनके निवास स्थान पर अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया तथा उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए बदतमीजी की। आरोप है कि सरपंच प्रतिनिधि ने देख लेने की धमकियां दी। पुलिस ने तहसीलदार की रिपोर्ट पर जेगला सरपंच प्रतिनिधि हनुमान राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसकी जांच थानाधिकारी अमित कुमार स्वामी कर रहे हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …