मेडिकल कॉलेज में टीबी सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रमआयोजित

Description of image

बीकानेर। विश्व टीबी दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिला क्षय निवारण केंद्र की ओर से मेडिकल कॉलेज सभागार में टीबी सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने क्षय रोग संक्रामकता की जानकारी दी।

उन्होंने आमजन में टीबी रोग के बचाव के लिए जागरूकता के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार करने को कहा।

जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ. सीएस मोदी ने एनटीईपी प्रोग्राम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी के मरीजों की पूर्ण जानकारी निक्षय पोर्टल पर इंद्राज की जाती है। डॉ. राजेंद्र सौगात ने डीआरटीबी की जानकारी दी और गंभीर टीबी रोगी की दवाइयों के बारे में बताया। डॉ. माणक गुजरानी ने निक्षय पोषण योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक टीबी मरीज के इलाज के दौरान प्रति माह पोषण के लिए राशि उनके बैंक खाते में ऑनलाइन भेजी जाती है। डब्लूएचओ कन्सलटेंट डॉ. सुधांश खत्री ने टीपीटी और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की जानकारी दी। सीएमई में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिला क्षय निवारण केंद्र के स्टाफ सदस्य, जिला पीपीएम समन्वयक विक्रम सिंह राजावत, डीआरटीवी कोर्डिनेटर रामधन पंवार, प्रताप सिंह, कर्णपाल सिंह, राजेश रंगा,राजेंद्र रामावत आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…