16 वर्षीय किशोर ने पंखे से लटकर की आत्महत्या

Description of image

बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के बंगलानगर में 16 वर्षीय किशोर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना 24 मार्च की दोपहर की बताई जा रही है। मृतक के रिश्ते में भाई विनोद सुथार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार, मुकेश सुथार (16) ने घर के आंगन में पंखे के हुक से फांसी लगा ली। इस दौरान उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा तो मुकेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …