बीकानेर व्यापार एवं उद्योग मण्डल ने किया उद्योग राज्य मंत्री का अभिनंदन

Description of image

बीकानेर। उद्योग एवं वाणिज्य, खेल, कौशल, रोजगार व नीति निर्माण राज्य मंत्री श्री के.के. बिश्नोई का मंगलवार को बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर उद्योग राज्य मंत्री श्री बिश्नोई ने कहा कि बीकानेर के पापड़, भुजिया और बीकानेरी रसगुल्ले बहुत बड़े ब्रांड हैं। इन्होंने बीकानेर को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि बीकानेरी नमकीन को उत्पाद के रूप में राज्य सरकार के ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट’ योजना में शामिल किया गया है। इससे इसके विकास की संभावनाएं और बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में औद्योगिक विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बीकानेर जिले में ड्राइपोर्ट की स्थापना शीघ्र करवाने का विश्वास दिलाया।

बीकानेर व्यापार उद्योग अध्यक्ष श्री जुगल राठी शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर मंत्री श्री बिश्नोई का अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, आजादी के बाद की व्यापार जगत की सबसे बड़ी संस्था है। बीकानेर को औद्योगिक मानचित्र पर विकसित करने में संस्था ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बीकानेर में ड्राईपोर्ट की स्थापना शीघ्र करवाने का आग्रह किया।

सचिव संजय जैन सांड ने स्वागत उद्बोधन दिया और विशेष आमंत्रित सदस्य विजय बाफना ने आभार जताया।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबन्धक श्रीमती मंजू नैण गोदारा, उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक श्री हरगोविन्द मित्तल, व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, सह-सचिव राम दयाल सारण, सह-सचिव मनोज रतन जोशी, प्रचार मंत्री सुशील कुमार यादव, विनोद भोजक, दामोदर माहेश्वरी, शंकर लाल अग्रवाल, जितेंद्र धारणिया, गौरव शर्मा, जय दयाल डूडी, अनिल चांडक, सत्यनारायण सिंगोदिया, सीता राम चांडक, मोहन जी दूशाद, महावीर थालोड़, विजय कुमार तातेड़, अक्षय मूंड, गोविन्द पारीक, ओम प्रकाश, तावणिया सहित व्यापार जगत के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पूजा, भक्ति, साधना से सदाचारी बनें, तभी जीवन सफल : जगद्गुरु वसन्त विजयानंद गिरी जी महाराज

बीकानेर। इस धरा पर मनुष्य योनि में जन्मा कोई भी प्राणी अपने ईष्ट, कुल देवी देवता अर्थात पर…