नगर निगम आयुक्त से मिले खाजूवाला विधायक, जयपुर रोड की सभी वंचित कॉलोनियों को निगम में शामिल करने की रखी मांग

Description of image

बीकानेर। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने बुधवार को नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष से मुलाकात की और नगर निगम की सीमा में शामिल होने से वंचित जयपुर रोड की समस्त कॉलोनियों को नगर निगम में शामिल करने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि बीकानेर शहर सहित खाजूवाला विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में सभी आधारभूत सुविधाएं हों, इसके लिए वे सदैव प्रयासरत रहते हैं। इस दौरान जयपुर रोड स्थित विभिन्न कालोनियों के निवासी साथ रहे। उन्होंने कहा कि निगम में शामिल होने से इन कालोनियों में आधारभूत सुविधाएं बढ़ेंगी, जो कि क्षेत्र वासियों के लिए लाभदायक रहेंगी। इसके मद्देनजर उन्होंने जयपुर रोड की सभी कॉलोनीयों को निगम में शामिल करने का पुनर्विचार के लिए नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए कहा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पूजा, भक्ति, साधना से सदाचारी बनें, तभी जीवन सफल : जगद्गुरु वसन्त विजयानंद गिरी जी महाराज

बीकानेर। इस धरा पर मनुष्य योनि में जन्मा कोई भी प्राणी अपने ईष्ट, कुल देवी देवता अर्थात पर…