ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु गुवाहाटी-श्रीगंगानगर-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

Description of image

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियो की सुविधा हेतु गुवाहाटी-श्रीगंगानगर-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 05636, गुवाहाटी-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.05.25 से 25.06.25 तक (06 ट्रिप) गुवाहाटी से प्रत्येक बुधवार को 18.15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 16.00 बजे आगमन व 16.10 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 03.30 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 05635, श्रीगंगानगर-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.05.25 से 29.06.25 तक (06 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को 13.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.40 बजे आगमन व 23.50 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 00.25 बजे गुवाहाटी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कामाख्या, गोलपाडा टाउन, न्यू बंगाईगांव, कोकराझार, अलीपुरद्वार, दलगांव, न्यू जलपाईगुडी, किशगंज, कटिहार, नवगछिया, खंगरिया, बेगुसराय, बरौनी जं., समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, लखनऊ, कानपुर सेट्रल, कन्नौज, फर्रूखाबाद, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, रींगस, सीकर, चूरू, सादुलपुर, तहसील, भादरा, नोहर, एलनाबाद, हनुमानगढ व सादुलशहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 18 द्वितीय शयनयान व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पूजा, भक्ति, साधना से सदाचारी बनें, तभी जीवन सफल : जगद्गुरु वसन्त विजयानंद गिरी जी महाराज

बीकानेर। इस धरा पर मनुष्य योनि में जन्मा कोई भी प्राणी अपने ईष्ट, कुल देवी देवता अर्थात पर…