
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 रेलसेवाओं में 01-01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार-
1. गाडी संख्या 22471/22472, बीकानेर – दिल्ली सराय – बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 14.08.25 से 31.08.25 तक एवं दिल्ली सराय से दिनांक 16.08.25 से 02.09.25 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
2. गाडी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 14.08.25 से 31.08.25 तक एवं उदयपुर सिटी से दिनांक 15.08.25 से 01.09.25 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।