सुगम रेल संचालन हेतु बीकानेर मण्डल पर किया जा रहा है आरयूबी निर्माण कार्य,रेल यातायात प्रभावित रहेगा

Description of image

रेलवे द्वारा बीकानेर मण्डल के सादुलपुर यार्ड में समपार फाटक संख्या ए 142 व आसलू-दुधवा खारा स्टेषनों के मध्य 155 ए पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

*रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर सवारी गाडी रेलसेवा दिनांक 20.09.25 को रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाडी सवारी गाडी रेलसेवा दिनांक 20.09.25 को रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 54316, हिसार-रेवाडी सवारी गाडी रेलसेवा दिनांक 20.09.25 को रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 54315, रेवाडी-हिसार सवारी गाडी रेलसेवा दिनांक 20.09.25 को रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 04705, श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.25 को रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 04706, जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.09.25 को रद्द रहेगी।

*आंशिक रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू सवारी गाडी रेलसेवा जो दिनांक 19.09.25 व 20.09.25 को लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना सवारी गाडी रेलसेवा दिनांक 20.09.25 व 21.09.25 को चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 54764, श्रीगंगानगर-सादुलपुर सवारी गाडी रेलसेवा जो दिनांक 20.09.25 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह सुरतपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सुरतपुरा-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 54763, सादुलपुर-श्रीगंगानगर सवारी गाडी रेलसेवा दिनांक 20.09.25 को सादुलपुर के स्थान पर सुरतपुरा से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा सादुलपुर-सुरतपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 20.09.25 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर सवारी गाडी रेलसेवा दिनांक 21.09.25 को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

7. गाडी संख्या 04776, हनुमानगढ-सादुलपुर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 20.09.25 को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह सुरतपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सुरतपुरा-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

8. गाडी संख्या 04775, सादुलपुर-हनुमानगढ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.09.25 को सादुलपुर के स्थान पर सुरतपुरा से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा सादुलपुर-सुरतपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

9. गाडी संख्या 54704, जयपुर-बठिण्डा सवारी गाडी रेलसेवा जो दिनांक 20.09.25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह लोहारू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लोहारू-बठिण्डा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

10. गाडी संख्या 54703, बठिण्डा-जयपुर सवारी गाडी रेलसेवा दिनांक 21.09.25 को बठिण्डा के स्थान पर लोहारू से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

11. गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 20.09.25 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

12. गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 21.09.25 को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1 गाडी संख्या 14824, रेवाडी-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 20.09.25 को रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग लोहारू-सादुलपुर-चूरू के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लोहारू-सीकर-चूरू होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झुंझुनूं, सीकर, फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2 गाडी संख्या 22422, जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 20.09.25 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग डेगाना-रतनगढ-रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग डेगाना-फलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाडी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा फुलेरा, जयपुर, अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3 गाडी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 20.09.25 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाडी-सादुलपुर-हिसार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी स्टेशन पर ठहराव करेगी।

4 गाडी संख्या 19272, हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 20.09.25 हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग धुरी-हिसार-डेगाना-मेडता रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग धुरी-बठिण्डा-सूरतगढ-बीकानेर-मेडता रोड होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा बठिण्डा, हनुमानगढ, सूरतगढ, लालगढ, बीकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

5 गाडी संख्या 12323, हावडा-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 19.09.25 को हावडा से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाडी-लोहारू-चूरू-रतनगढ-डेगाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-सीकर-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

6 गाडी संख्या 20403, प्रयागराज-लालगढ रेलसेवा जो दिनांक 19.09.25 को प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग सीकर-लोहारू-चूरू के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीकर-चूरू होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर ठहराव करेगी।

7 गाडी संख्या 07717, तिरूपति-हिसार स्पेषल रेलसेवा जो दिनांक 17.09.25 को तिरूपति से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग रींगस-सीकर-लोहारू-सादुलपुर-हिसार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रींगस-रेवाडी-भिवानी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नीमकाथाना, नारनौल, रेवाडी, भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

8 गाडी संख्या 04717, हिसार- तिरूपति स्पेषल रेलसेवा जो दिनांक 20.09.25 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग सादुलपुर-लोहारू-सीकर-रींगस के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भिवानी-रेवाडी-रींगस होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी, रेवाडी, नारनौल, नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

*रीशड्यूल रेलसेवाएं*

1. गाडी संख्या 19808, सिरसा-कोटा रेलसेवा दिनांक 20.09.25 को सिरसा से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 20.09.25 को हिसार से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…