बॉर्डर टूरिज्म की दृष्टि से साँचू चौकी को किया जाएगा विकसित

Description of image

बीकानेर, 13 अगस्त। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बीएसएफ की साँचू चौकी को बॉर्डर टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसके लिए उच्च स्तर पर बैठकें की गई हैं। सीमा दर्शन योजना के तहत इसकी डीपीआर स्वीकृत हो गई है। जल्दी ही इसकी राशि भी मंजूर करवाई जाएगी।

केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल बुधवार को सांचू में सीमाजन कल्याण समिति द्वारा तैयार प्रवेश द्वार के लोकार्पण समारोह के दौरान यह बात कही।

श्री मेघवाल ने कहा कि साँचू को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से भी वार्ता कर चुके हैं। बॉर्डर टूरिज्म के मध्यनजर बीकानेर जिला और जिले में सांचू सबसे उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इसके लिए प्रयासरत है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु जल समझौता रद्द किया। इससे पाकिस्तान जाने वाला पानी अब राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और गुजरात को मिलेगा। इसमें सबसे अधिक लाभ राजस्थान तथा राजस्थान में खाजूवाला और सीमांत क्षेत्र को होगा।उन्होंने कहा कि सेंट्रल वॉटर कमिशन इस दिशा में सतत रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां दुर्लभ प्रजातियों के वल्चर पाए जाते हैं। इस कारण इसे फ्लोरा फोना के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देशी विदेशी पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा।

इस अवसर पर ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने देशभक्ति और राष्ट्र प्रथम भावना के साथ सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में रामाचार्य महाराज, बीएसएफ केसेवानिवृत्ति आईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, डीआईजी अजय लूथरा, सीमजन कल्याण समिति के राजेश लदरेचा, गोपाल गहलोत, रवि शेखर मेघवाल, गुमान सिंह राजपुरोहित, चम्पा लाल गैदर, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, श्यामसुंदर सोनी, नरेश मित्तल, विनोद बाफना, के के मेहता, विनोद गोयल, सीमाजन कल्याण समिति अध्यक्ष धनपत राय बाफना, राजेन्द्र जोशी, मांगीलाल सुथार, भंवरलाल चांडक, किशोर सर, किशनलाल बोथरा, कालूराम परिहार, संजय गोयल, किशन मूंधड़ा, निर्मल पारख, राजाराम सारडा, दिलीप रंगा, बलवंत डोगरा, टीकूराम चौधरी, विनोद जोशी, विनोद शर्मा, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…