
रेलवे द्वारा कृष्ण जनमाष्टमी उत्सव पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोडी रेलसेवा में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
*उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार-*
1. गाडी संख्या 14795/14796, भिवानी-कालका-भिवानी रेलसेवा में दिनांक 14.08.25 से 17.08.25 तक 02 साधारण श्रेणी/द्वितीय शयनयान डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
2. गाडी संख्या 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी रेलसेवा में दिनांक 15.08.25 से 18.08.25 तक 02 साधारण श्रेणी/द्वितीय शयनयान डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
3. गाडी संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से दिनांक 16.08.25 से 19.08.25 तक एवं मथुरा से दिनांक 17.08.25 से 20.08.25 तक 02 साधारण श्रेणी/द्वितीय शयनयान डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की गई है।
4. गाडी संख्या 54794/54793, मथुरा-सवाईमाधोपुर-मथुरा रेलसेवा में मथुरा से दिनांक 16.08.25 से 19.08.25 तक एवं सवाईमाधोपुर से दिनांक 17.08.25 से 20.08.25 तक 02 साधारण श्रेणी/द्वितीय शयनयान डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की गई है।
*नोट-इन रेलसेवाओं में उपरोक्तानुसार बढाये गये द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों को साधारण श्रेणी के माना जायें।*