जो सर्वोत्तम है वह स्वयं भगवान जिनकी भक्ति सदैव सच्चे मन व ईमानदारी से करें : जगद्गुरु श्री वसन्त विजयानन्द गिरि जी महाराज

Description of image

बीकानेर। परमहंस परिव्राजकाचार्य अनन्त श्री विभूषित कृष्णगिरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु 1008 परम पूज्यपाद श्री वसन्त विजयानन्द गिरि जी महाराज ने बुधवार को यहां गंगाशहर मार्ग स्थित अग्रवाल भवन परिसर में मानवता को धर्म बताते हुए कहा कि क्रिया अपनी जगह है, मगर किसी भी पंथ संप्रदाय की बगैर उलझन के मानवता की पूजा करने वाला सबसे बड़ा धर्मात्मा होता है।

मरुनगरी छोटीकाशी के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रहे विराट चैत्र नवरात्रि विराट कथा यज्ञ महामहाेत्सव पर्व पर श्री देवी भागवत महापुराण कथा यज्ञ पूजा महोत्सव में उन्हाेंने यह बातें कहीं। अनूठे, अविस्मरणीय चमत्कारों से हजारों लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि, रोगमुक्ति, कष्ट निवारक सरीखे विविध सकारात्मक प्रसंगों के भक्तिमय आध्यात्मिक 11 दिवसीय अति दिव्य आयोजन में जगद्गुरु श्रीजी ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि व्यक्ति की योग्यता सच्चाई व ईमानदारी से कर्म करते रहने पर श्रेष्ठता साबित होती है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की भक्ति सदैव सच्चे मन व ईमानदारी से ही करनी चाहिए। पूज्यपाद गुरुदेवश्रीजी ने कहा कि अंतर मन की शुद्धि से मुक्ति संभव है, इसमें वेश मायने नहीं रखता।

उन्होंने कहा कि एक भक्त श्रद्धालु रोता है तो परमात्मा उसे गले लगाता है और संसारी व्यक्ति रोता है तो दुनिया उसके पांव खींचती है। जो सर्वोत्तम है वह स्वयं भगवान ही है। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी योग्यता को क्वालिटी व प्योरिटी के आधार पर ही बेस बनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

श्रद्धालु भक्तों के वर्षों पुराने दर्द व पीड़ादायक असाध्य रोगों से मुक्ति का मंत्र शक्तिपात

अग्रवाल भवन परिसर में माैजूद तथा देश दुनिया में थॉट योगा यू ट्यूब चैनल पर लाइव देख रहे श्रद्धालु भक्तों के वर्षों पुराने दर्द व पीड़ादायक असाध्य रोगों से जगद्गुरु श्रीजी ने मुक्ति का मंत्र शक्तिपात किया।

मंत्र शिरोमणि, सर्व धर्म दिवाकर पूज्यपाद जगद्गुरु श्रीजी के श्रीमुखारविंद से दुर्लभ बीज मंत्रों व स्तोत्र आदि से कार्यक्रम के तहत वैश्विक स्तर पर सनातन परंपरा में दैवीय शक्तियों का अहसास कराते हुए श्रद्धा आस्था के तहत् जाप साधना कराते हुए अनेक चमत्कारी अनुभव भी कराए। साथ ही श्रद्धालुओं की विनती पर बड़ी संख्या में गुरुभक्ति से प्रसन्न पूज्य गुरुदेव श्रीजी ने सामूहिक दीक्षा मंत्र भी प्रदान किया।

जगद्गुरु श्रीजी से आशीर्वाद प्राप्त किया पचीसिया और उद्याेग संघ कार्यकारिणी ने

श्री पार्श्व पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थ धाम तमिलनाडु के सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान एवं सौजन्य से हो रहे इस आयोजन में हाल ही बीकानेर जिला उद्योग संघ के चुनाव से पहले पूज्य जगद्गुरु श्रीजी से आशीर्वाद प्राप्त कर ऐतिहासिक विजय पताका फहराने वाले डीपी पचीसिया व उनकी कार्यकारिणी ने भी मंच पर पहुंचकर, फिर वंदनीय शीश नवाकर आभार व्यक्त किया। टीम डीपी पचीसिया द्वारा जगद्गुरु श्रीजी को बुके भेंट कर, शॉल अर्पण कर सत्कार किया गया। साथ ही उत्तरोत्तर प्रगति प्रदायक कल्याण का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गुरुभक्त बसंत नवलखा व डीपी पचीसिया ने अपने विचार भी रखे।

देश और दुनिया में सनातन धर्म की विशाल पताका फहरा रहे पूज्य वसंत विजयानंद गिरि जी जैसे बिरले संत : पचीसिया

पचीसिया ने अपने संबोधन में पूज्य जगद्गुरु द्वारा बीकानेर की धरा पर पदार्पण कर भव्यातिभव्य आयोजन व सौभाग्यकारी, कल्याणकारी अतिदिव्य सिद्ध शिवलिंग की पूजा विधान की कृपा प्रदान करने पर भी आभार प्रकट किया। पचीसिया बोले कि विश्व शांति एवं विश्व कल्याण के मार्ग पर अग्रसर जन जन की आस्था एवं हृदय में बसे श्री वसंत विजयानंद गिरि जी महाराज जैसे बिरले संत देश और दुनिया में सनातन धर्म की विशाल पताका फहरा रहे हैं। वैश्विक स्तर पर विश्व विख्यात चमत्कारी सिद्ध साधक जगद्गुरु श्रीजी के श्रद्वालु भक्तजन तथा वर्तमान में बीकानेरवासी परम् सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें इनका साक्षात दर्शन, आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।

शास्त्रोक्त विधि पूर्वक विशाल आहुतियां दी जा रही श्री महालक्ष्मी महायज्ञ में

आयोजन के मुख्य समन्वयक एवं कृष्णगिरी तीर्थधाम के ट्रस्टी डॉ संकेश छाजेड़ ने बताया कि प्रतिदिन प्रात: से जीबू कॉइन व पायरेट लक्ष्मी कुबेर यंत्र के जप पूजा आराधना साधना के क्रम से शुरु हो रहे महोत्सव में दोपहर को काशी के विद्वान पंडितों के माध्यम से नौ कुंडीय सर्व सिद्धि प्रदायक सर्व देवी देवताओं की प्रसन्नता हेतु श्री महालक्ष्मी महायज्ञ में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से शास्त्रोक्त विधि पूर्वक विशाल आहुतियां दी जा रही है। कृष्णगिरी शक्ति पीठाधीश्वर, पूज्य जगद्गुरु श्रीजी ने बुधवार को चैत्र नवरात्रि पर्व में सप्तमी तिथि की देवी जो, भय, शत्रु व नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाली मां कालरात्रि की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मां कालरात्रि अपने भयानक रुप में भी अपने भक्त के लिए कल्याणकारी है, जिनका स्वरूप रक्षा और विनाश की शक्ति को दर्शाता है।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल थॉट योगा एवं आस्था यू ट्यूब एफबी पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है।

रामनवमी पर्व पर उपस्थित भक्तों के घर-घर में स्वत: दीप प्रज्ज्वलित कराएंगे जगद्गुरु श्रीजी

 

इसी क्रम में नवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को पूज्य जगद्गुरु श्रीजी हमेशा की भांति अपनी सिद्ध साधना व सनातन शक्ति का सार्वजनिक अहसास कराते हुए रामनवमी पर्व पर उपस्थित भक्तों के घर-घर में स्वत: दीप प्रज्ज्वलित कराएंगे तथा सभी को प्रभु श्रीरामजी के अनन्य भक्त हनुमानजी के अभिनव दिव्य साक्षात् दर्शन भी कराएंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

हीरालाल सोभागमल रामपुरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय मे उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

बीकानेर, 25-मार्च -2026 को हीरालाल सोभागमल रामपुरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय सिने मैजिक के …