बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति शनिवार को मनाएगा अपना वार्षिक उत्सव-गणगौर पर्व 

Description of image

बीकानेर महेश्वरी महिला समिति विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी अपना वार्षिक उत्सव गणगौर 2026 का आयोजन 4 अप्रैल 2026 शनिवार को बीकानेर स्थित धनपत राय रोड नरसिंह भवन में कर रहा है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए महिला समिति के अध्यक्ष श्रीमती श्रेया देवी राठी ने बताया कि इस कार्यक्रम का आगाज शाम 5:00 बजे होगा जिसकेमुख्य अतिथि माहेश्वरी समाज प्रमुख नरसिंह मिमानी होंगे। समिति उपाध्यक्ष अंजू लोहिया तथा सचिव अनुभा बागड़ी के अनुसार कार्यक्रम संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है तथा इस कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में समाज बंधुओ से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया जा चुका है।

समिति की सलाहकार प्रभारी एवं उपसचिव अंजलि झंवर तथा संगीता बिनानी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से पूर्व सदैव की तरह इस वर्ष की माता गवरजा की सवारी बैंड तथा ताशों के साथ डागा चौक बीके स्कूल के पास स्थित हनुमान मंदिर सेनिकालीजाएगी जो विभिन्न महेश्वरी मोहल्ले से होते हुए कार्यक्रम स्थल नरसिंह भवन पहुंचेगी जहां माता गवरजा की पूजा अर्चना के बाद समिति द्वारा खोल भरने की परंपरा का निर्वाह किया जाएगा।

महिला समिति सांस्कृतिक मंत्री अंजलि चांडक तथा उषा लड्ढा ने कहा कि संपूर्ण कार्यक्रम का आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां रहेगी जिसमें माहेश्वरी समाज की महिलाएं, नन्हे नन्हे बच्चों के साथ-साथ युवक एवं युवतियां अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार प्रस्तुतियां देंगे।

महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान संगठन प्रभारी रेखा लोहिया तथा निर्वतमान सचिव चंद्रकला कोठारी ने मीडियाको बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएंजिसमें महिलाएं राजपूती ड्रेस प्रतियोगिता तथा घूडला सजावट प्रतियोगिता मैं घर से तैयार होकर पहुंचेगी तथा अपने परिधान कातथा घूडला सजावट का मंच पर प्रदर्शन करेंगे। सभी प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को समिति की ओर से आकर्षक पुरस्कार एवं गिफ्ट हैंपर प्रदान की जाएंगे। समिति की प्रचार मंत्री निशा झंवर के अनुसार गणगौर उत्सव में पहुंचने वाले सभी समाज बंधुओ एवं आगंतुकों के लिए जहां एक और खाने पीने के लिए विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की स्टॉल्स उपलब्ध रहेगी नहीं बच्चों के लिए गेम जोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जयपुर सैन्य स्टेशन पर जनरल के. सुंदरजी मेमोरियल लेक्चर का छठा संस्करण का सफल आयोजन

गुरुवार, 02 अप्रैल, 2026,जनरल के. सुंदरजी मेमोरियल लेक्चर का छठा संस्करण 02 अप्रैल 2026 को…