गुरु पूर्णिमा पर देवस्थान विभाग की ओर से हुआ संतों-महंतों का सम्मान

Description of image

 

बीकानेर, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश भर में संतों-महंतों का सम्मान किया गया। जिले के 14 प्रमुख संतों एवं महंतों का सम्मान एवं अभिनंदन भी इस दौरान किया गया। ‘गुरु वंदन संदेश’ कार्यक्रम के तहत संतों-महंतों को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की ओर से प्रेषित ‘गुरु वंदन संदेश’, श्रीफल, शॉल, दुपट्टा, मिठाई तथा 2,100 रुपए सम्मान राशि भेंट की गई।

 

देवस्थान विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा ने बताया कि जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न आश्रमों, मठों एवं मंदिरों में पहुंचकर संतों-महंतों का अभिनंदन किया गया। श्री लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता संवित विमर्शानन्द का सम्मान किया गया। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र सुश्री सिद्धि कुमारी की अगुवाई में हुआ। इस दौरान चंपालाल गेदर, राजा राम, अखिलेश प्रताप सिंह तथा श्याम सिंह हाडला मौजूद रहे।

 

सुनारों की गुवाड़ स्थित बड़ा रामद्वारा में श्री रामदयाल महाराज का सम्मान किया गया। इस दौरान श्री जेठानंद व्यास की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि संतों और महंतों का सम्मान हमारी परंपरा का हिस्सा है। मुख्यमंत्री द्वारा अनवरत रूप से इस परंपरा का निर्माण कियाजा रहा है। इस दौरान किशन चौधरी, मोतीलाल हर्ष, रामचंद्र सोनी, तरुण स्वामी और विशाल गोलछा आदि मौजूद रहे।

 

इसी प्रकार धुनीनाथ मठ के महामंडलेश्वर श्री विशोकानंद महाराज का सम्मान श्री विजय आचार्य, श्रीमती सुमन छाजेड़ श्री नरेश नायक, श्री श्याम सुंदर चौधरी, श्री चंद्र मोहन जोशी, श्री कमल आचार्य, श्री संजय कोचर व श्री जगदीश सोलंकी मौजूद रहे। सलाम नाथ धोरा में श्री फक्कड़ नाथ महाराज का अभिनंदन किया गया। इस दौरान श्रीमती सुमन छाजेड़, से दीपक सिंह सुरेंद्र स्वामी श्री दीपक सिंह राजपुरोहित, सुरेंद्र स्वामी, प्रेम रतन गहलोत मंजूषा, नेमी चंद तथा उपासना जैन आदि मौजूद रहे।

 

देवस्थान विभाग के सहायक निदेशक श्री गौरव सोनी ने बताया कि इस दौरान श्री सरजू दासजी महाराज, अशोकानन्दजी महाराज (जागिरीधाम, कोलायत), चंद्रशेखर भजनदास जी महाराज (भेलू), फक्कड़नाथजी (सालमनाथजी का धोरा, नोखा), बीरबलनाथजी (जसनाथजी महाराज, कतरियासर), विश्वनाथजी (शिवमढ़ी, छत्तरगढ़), मोनी बाबा (बड़ा गुसाईंसर), सोमनाथजी (जसनाथजी, लिखमादेसर), पीठाधीश्वर रामानंदजी महाराज (गुरु जम्भेश्वर धाम, मुकाम) तथा क्षमारामजी महाराज (रामद्वारा, सिंहथल) को सम्मानित किया गया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

श्रीडूंगरगढ़ ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर गांव-गांव पहुंचा जनजागरण अभियान

29 जुलाई 2026। ट्रोमा अब श्रीडूंगरगढ़ की जनता का हक और अधिकार है, जिसके लिए हम सब मिलकर आव…