BNI Business Growth Expo 2026 का आयोजन 30 अगस्त को बीकानेर में

Description of image

बीकानेर। BNI Bikaner द्वारा व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स को नए व्यावसायिक अवसरों, नेटवर्किंग और रेफरल से जोड़ने के उद्देश्य से “BNI Business Growth Expo 2026” का आयोजन 30 अगस्त 2026 को बीकानेर में किया जा रहा है।

BNI (Business Network International) की मूल विचारधारा “Givers Gain®” है, अर्थात दूसरों की मदद करके स्वयं भी आगे बढ़ना। वर्तमान में बीकानेर में BNI के दो चैप्टर सक्रिय हैं, जिनसे 100 से अधिक व्यवसायी एवं प्रोफेशनल जुड़े हुए हैं। आपसी रेफरल और नेटवर्किंग के माध्यम से सदस्यों के बीच करोड़ों रुपये का व्यवसाय उत्पन्न हुआ है।

इस एक्सपो में 20 से अधिक शहरों से 150 से अधिक BNI सदस्य बीकानेर पहुंचकर भाग लेंगे। आयोजन के माध्यम से विभिन्न शहरों के व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर नए व्यावसायिक संबंध, रेफरल और व्यापारिक सहयोग के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

30 अगस्त को आयोजित Exhibition में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। इसमें बीकानेर के व्यापारी, उद्यमी, प्रोफेशनल्स एवं आम नागरिक भाग ले सकेंगे।

एक्सपो के Title Sponsor Bikaji तथा Associate Sponsor Yellow Tiger Longi Mirch हैं।

BNI North Rajasthan Executive Director श्री अंकित मेहता, Business Growth Expo Chairman श्री अमित अग्रवाल एवं श्री प्रणव शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बीकानेर को देश के विभिन्न शहरों के बिजनेस नेटवर्क से जोड़ना है, ताकि “बीकानेर का व्यवसाय बीकानेर से बाहर और बाहर का व्यवसाय बीकानेर तक” पहुंच सके।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

निकाय चुनाव को लेकर AAP ने तेज की तैयारियां, 7 वार्डों में प्रत्याशी घोषित

बीकानेर। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीकानेर जिले में चुनावी गतिविधिया…