
बीकानेर, 30 अगस्त। रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में गच्छाधिपति आचार्य श्री मणिप्रभ सूरिश्वर जी महाराज के सुशिष्य उपाध्याय प्रवर मनीत प्रभ सागर जी म.सा. द्वारा रचित ’’दी यूनिवर्सल टूर्थ’ 18 पुस्तकों का स्थानीय स्तर पर लोकार्पण रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में साध्वीश्री मुक्ताजंनाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में रविवार को हुआ।
अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष अनिल सुराणा व मंत्री विक्रम सिंह भुगड़ी ने बताया कि इन 18 पुस्तकों का प्रकाशन वृहद स्तर पर लोकार्पण 7 मार्च 2026 को जैसलमेर में आयोजित चादर महोत्सव के दौरान गच्छाधिपति जी के कर कमलों से हुआ था।
अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद , बीकानेर की ओर से इन 18 पुस्तकों के सेट को घर घर पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि पुस्तकों के वितरण के लाभार्थी श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा व अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवक परिषद के राष्ट्रीय एवं बीकानेर शाखा के सरंक्षक राजीव खजांची है। इन दोनों का सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर सिंह खजांची, ज्ञान चंद सेठिया व नरेन्द्र पुगलिया आदि ने साफा व श्रीफल आदि से किया।
उन्होंने बताया कि 18 पुस्तकों का यह संग्रह जीवन को समझने और जीने की सुन्दर दृष्टि प्रदान करता है।
इन पुस्तकों में अध्यात्म, जीवन-मूल्य और सत्य को सरल एवं सहज रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह ज्ञान हमें स्वयं को जानने, जीवन को बेहतर बनाने और सकारात्मक सोच विकसित करने की प्रेरणा देता है। यह साहित्य हर घर में पहुँचेगा तो हर परिवार में ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश बढ़ेगा।
यह केवल पुस्तकों का विमोचन व वितरण नहीं है, बल्कि ज्ञान, चिंतन, संस्कार , जीवन दर्शन और आध्यात्मिक विचारों की एक अमूल्य धरोहर को समाज तक पहुंचाने का शुभ अवसर है। पुस्तकों के वितरण में श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के पूर्व अध्यक्ष निर्मल धारीवाल-मोहित धारीवाल, राजेश व धर्मेन्द्र खजांची परिवार ने अलग से 51 पुस्तकों के सैट का वितरण का लाभ लिया है। लाभार्थी परिवार की अनुमोदना की गई।
इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत मल खजांची, श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के पूर्व मंत्री रतन लाल नाहटा, निर्मल पारख, राजेन्द्र लूणिया, महादेव सुराणा, श्री फौजराज बांठिया पार्श्वनाथ जैन मंदिर के मनोज बांठिया, रविन्द्र बांठिया, निर्मल धारीवाल, विपुल नाहटा,प्रमोद गुलगुलिया, प्रवीण लूणिया, कमल सेठिया, अभिषेक डागा, धवल नाहटा, हिमांशु सेठिया, प्रभात नाहटा, 55 दिन से बिना अन्न जल के तपस्या करने वाले वरिष्ठ श्रावक कन्हैयालाल भुगड़ी, खरतरगच्छ युवा परिषद, महिला परिषद की सदस्याएं ज्ञान वाटिका के बालक-बालिकाएं व बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थे।
श्री सुगन जी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर सिंह खजांची, पूर्व मंत्री रतन लाल नाहटा, श्री जिनेश्वर युवक परिषद के अध्यक्ष संदीप मुसरफ, मंत्री मनीष नाहटा व अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने छबीली घाटी स्थित सेवा सदन में आचार्य प्रवर 1008 रामलाल जी म.सा.,व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के दर्शन वंदन किए । उपाध्याय प्रवर ने प्रवचन में कहा कि भारतीय जनगणना में जैन जाति का अंकन करवाएं तथा सभी समुदाय के जैन साधु-साध्वियों का सम्मान करें। इस अवसर पर शिष्ट मंडल को साधुमार्गी जैन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने चातुर्मासिक गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।