बीकानेर, 28 अगस्त। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शुक्रवार को राजासर उर्फ करणीसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रातः 11 से सायं 6 बजे जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मंत्री श्री गोदारा सायं 6.30 बजे यहां 33.43 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित दो कक्षा कक्षों का लोकार्पण करेंगे।
