बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार वर्तमान में संचालित समस्त महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों का संचालन सत्र 2025-26 में लगातार यथावत किया जाएगा तथा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व विशेष चयन प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षकों का चयन कर पदस्थापन किया जाएगा, जिससे अध्ययन-अध्यापन की प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित रहे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री आशीष मोदी …
