बीकानेर। नगर निगम सीमा विस्तार से जुड़े विषय पर मंगलवार को खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने जयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। डॉ. मेघवाल ने कहा कि जयपुर रोड स्थित 52 वंचित कॉलोनियों को भी नगर निगम में शामिल किया जाए, जिससे इनमें आधारभूत सुविधाओं की वृद्धि हो और क्षेत्र वासियों को इनका लाभ मिल सके। …
