खेत में स्प्रे चढ़ने से इस क्षेत्र के किसान की मौत

Description of image

बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र के अमरपुरा 742 हेड के पास खेत में स्प्रे चढ़ने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान काननाथ पुत्र बाबू नाथ जोगी के रूप में हुई है, जो लाखासर का मूल निवासी था और पिछले दो साल से अपने परिवार के साथ अमरपुरा के रहने वाले रेवंत राम नाई का खेत हिस्से में लेकर काश्त करता था। बुधवार शाम को काननाथ खेत में फसल पर कीटनाशक स्प्रे कर रहा था। स्प्रे के प्रभाव से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवारजन उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूगल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …