भाजपा के सक्रिय सदस्य बने विधायक जेठानंद व्यास

Description of image

 

 

बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बने।

भारतीय जनता पार्टी के पुराना शहर मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य ने पार्टी के सकिय सदस्यता अभियान के तहत रसीद भरवाकर सकिय सदस्य बनाया।

विधायक व्यास ने कहा कि सक्रिय सदस्य अभियान में मंडल से बूथ तक 100 साघारण सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनकर पार्टी हित मे काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की रीति-नीति पर गर्व होना चाहिए।

इस अवसर पर महामंत्री तरुण स्वामी, अनिल हर्ष, गणेश आचार्य मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …