शहर के इस इलाके मे जबरन धर्मांतरण को लेकर मचा हड़कंप

Description of image

बीकानेर। बंगालानगर इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में जबरन धर्मांतरण करवाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और पुलिस को संदिग्ध लोगों के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस घर में यह गतिविधि चल रही थी, वह किराए पर लिया गया था। यहां पुरुष, महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, जिनमें से कुछ असाध्य रोगों से पीड़ित थे। मौके पर यीशु की प्रार्थना हो रही थी, जिसे लेकर विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के नेताओं ने आपत्ति जताई।सीओ सदर श्रवणदास संत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां काफी समय से बाहरी लोगों का आना-जाना था। आरोप है कि कुछ लोगों को 20-25 हजार रुपये देने का लालच देकर बुलाया गया था, जबकि कुछ के पास वापस जाने तक के पैसे नहीं थे।हैरत की बात की इस पूरे खेल में पुलिस ने दो सैना के दो जवान भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त कर ली है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …