जिला कलेक्टर के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजित, श्रीमती वृष्णि ने चंग पर लगाई थाप, पुष्पों की होली खेल, दी बधाई

Description of image

बीकानेर। राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा रविवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में चंग पर धमाल, फूलों की होली, मोर चंग आदि की प्रस्तुतियां दी गई। बसन्त ओझा ने नाक से बांसुरी बजाकर आमजन का मन मोहा। योगेश व्यास के नेतृत्व में लोक गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई।

जिला कलेक्टर ने भी होली धमाल का लुत्फ उठाया। चंग पर थाप लगाई और पुष्पों की होली खेलकर कार्मिकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन की भागदौड़ के बीच ऐसे पल निकलना आवश्यक है। इस दौरान महिला कार्मिकों ने भी लोक गीतों पर नृत्य किया। राजस्व परिवार के सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान भी इस दौरान किया गया।

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक गौड़ ने स्वागत उद्बोधन दिया। संरक्षक मनीष शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। लीलाधर बोहरा ने कहा कि बीकानेर के लोक कलाकारों ने शहर को विशेष पहचान दिलाई है। शिव कुमार व्यास ने बीकानेर की रम्मत परम्परा के बारे में बताया। मनोज व्यास ने कहा कि देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग बीकानेर की होली देखने आते हैं। महावीर स्वामी ने आगंतुकों का आभार जताया। मनीष जोशी और शिव कुमार पुरोहित की अगुवाई में कार्मिकों ने लोक नृत्य में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन पी. कुमार और जगदीश किराडू ने किया।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) रामावतार कुमावत, एडीएम सिटी रमेश देव, राजस्व अपील अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुमन शर्मा, शारदा चौधरी, सबीना बिश्नोई सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …