नेशनल हाईवे पर देर रात चलती कार बनी आग का गोला

Description of image

बीकानेर। जिले में श्री डूंगरगढ़ नेशनल हाईवे पर देर रात एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना गुंसाईसर छोटा गांव के पास की है, जहां हाईवे पर चलती मारुति अर्टिगा कार धूं-धूं कर जलने लगी। कार सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में लगी गैस किट के कारण विस्फोट का खतरा था, जिससे वहां से गुजर रहे लोग घबराकर दूर हट गए।आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर दमकल पहुंची लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग लगने का कारण तकनीकी खराबी थी या किसी अन्य वजह से कार में आग लगी।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…