महाकुम्भ से लौट रही स्लीपर बस जयपुर- आगरा हाईवे पर पलटी, 2 की मौत,14 लोग घायल

Description of image

बीकानेर। महाकुंभ (प्रयागराज, यूपी) से हनुमानगढ़ (राजस्थान) लौट रही स्लीपर बस जयपुर-आगरा हाईवे पर पलट गई। इसमें दो श्रद्धालु महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हैं। हादसे के दौरान हुए धमाके के बाद गांव वाले हाईवे की ओर दौड़े और गाड़ी में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घटना दौसा के बालाहेड़ी इलाके में बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुई। घायलों में हनुमानगढ़, चूरू और सिरसा (हरियाणा) के रहने वाले शामिल हैं। बालाहेड़ी थाना पुलिस के अनुसार पीपलखेड़ा गांव (दौसा) के पास हुए हादसे में घायल श्रद्धालुओं को महवा जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दौसा जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया है। जान गंवाने वाली महिलाओं में सुंदर देवी (50) हरिपुरा थाना संगरिया, जिला हनुमानगढ़ और भंवरी देवी शर्मा निवासी सरदारशहर, चूरू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस सड़क पर बैठे गोवंश को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल महवा में भर्ती कराया गया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…