सर्दी के तेवर तेज होने से राजस्थान के इन जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

Description of image

बीकानेरl राजस्थान में सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है। रात के पारे में लगातार गिरावट से बाहरी इलाकों में बर्फ जमने लगी है। खेत, खलिहान और कई फसलों पर मंगलवार सुबह बर्फ की चादर नजर आई। दिनभर धूप खिली, लेकिन गलन के आगे बेअसर साबित हुई।

पिछले 24 घंटे में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर और पाली में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस करौली में दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर चलने से सर्दी का असर तेज होगा।मौसम विभाग की चेतावनी

सर्दी के तेवर तेज होने की वजह से मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 18 दिसंबर को प्रदेश के 8 जिलों अलवर, दौसा, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। 19 दिसंबर के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, चूरू और हनुमानगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

20 दिसंबर को 14 जिलों अलवर, भरतपुर, बारां, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर के लिए चेतावनी जारी की गई है। 21 दिसंबर को भी अलवर, भरतपुर, बारां, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी हुआ है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…