बीकानेर में GGPL-2026 का ऐलान, 27 सितंबर से रेलवे ग्राउंड में होगा भव्य टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट

Description of image

बीकानेर। राजस्थान श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित होने वाले श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग (GGPL)-2026 की विधिवत घोषणा रविवार को होटल उत्सव में की गई। कार्यक्रम में समाज के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमियों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों की मौजूदगी में टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री महर्षि गौतम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राजस्थान श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज क्रिकेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष जाजड़ा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रदेश अध्यक्ष मनीष जाजड़ा एवं टूर्नामेंट संयोजक वासुदेव उपाध्याय ने बताया कि GGPL-2026 का भव्य शुभारंभ 27 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे बीकानेर रेलवे ग्राउंड में किया जाएगा। टूर्नामेंट में बीकानेर जिले की युवा शक्ति टेनिस बॉल क्रिकेट के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर 2026 से शुरू होंगे तथा रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं टीमों का लॉटरी ड्रॉ 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा, जिसमें यह निर्धारित होगा कि कौन-सी टीम किस टीम के साथ मुकाबला खेलेगी।

आयोजकों ने बताया कि युवाओं में टूर्नामेंट को लेकर जिस प्रकार का जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे बीकानेर जिले से करीब 50 से 60 टीमों के शामिल होने की संभावना है। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के संयोजक के साथ एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा और आयोजन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां समाज के युवाओं को सौंपी जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज क्रिकेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मनीष जाजड़ा का समाज के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों की मौजूदगी में माला एवं साफा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर युवाओं ने उनके नेतृत्व में समाज में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में बीकानेर जिले से बड़ी संख्या में युवा एवं खेलप्रेमी शामिल हुए। इस अवसर पर बिरजू प्यार, अमित जोशी, रविंद्र जाजड़ा, रामेंद्र शर्मा, जयराम उपाध्याय, प्रहलाद जोशी, संदीप उपाध्याय, रामदेव उपाध्याय, वासुदेव उपाध्याय, राजू चानी सहित अनेक युवा एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

आयोजन के अंत में महादेव उपाध्याय ने सभी अतिथियों, समाज के प्रबुद्धजनों, युवा खिलाड़ियों, पत्रकारों एवं खेलप्रेमियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक तकनीक पर आधारित कृत्रिम हाथ उपलब्ध कराएगा इनाली फाउंडेशन पुणे, कुणाल कोचर ने दी जानकारी

  बीकानेर। मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा इनाली फाउं…