हथियारों के खिलाफ बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Description of image

 

बीकानेर, 13 अगस्त 2026। जिला विशेष टीम एवं पुलिस थाना सदर, मुक्ताप्रसाद नगर तथा नाल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्टल मय मैगजीन बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ RPS के निकट सुपरविजन में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध पिस्टल के साथ घूम रहे हैं तथा सोशल मीडिया पर हथियारों से संबंधित वीडियो अपलोड कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी

गणपत राम पुत्र राजूराम, जाति नायक, उम्र 24 वर्ष, निवासी चाण्डासर, थाना गजनेर, बीकानेर।

विक्रम सिंह पुत्र उम्मेद सिंह, जाति राजपूत, उम्र 23 वर्ष, निवासी भरुखीरा, थाना जामसर, बीकानेर।

भुवनेश देवड़ा पुत्र बजरंग देवड़ा, जाति माली, उम्र 29 वर्ष, निवासी बीदासर बारी के पास, थाना कोटगेट, बीकानेर।

तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई

मामला नंबर 01: 12 अगस्त 2026 को रात करीब 8:10 बजे थाना सदर पुलिस को सूचना मिली कि पीबीएम के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया। तलाशी में गणपत राम के कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय मैगजीन बरामद हुई। इस संबंध में थाना सदर में आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

मामला नंबर 02: 12 अगस्त 2026 को सुबह करीब 5:20 बजे थाना मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस को सूचना मिली कि पूगल आरओबी पुलिया के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ बैठा है। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया। तलाशी में भुवनेश देवड़ा के कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय मैगजीन बरामद हुई। मामले में थाना नाल में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

मामला नंबर 03: 12 अगस्त 2026 को शाम करीब 4:05 बजे थाना नाल पुलिस को सूचना मिली कि एमजीएसयू के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ खड़ा है। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया। तलाशी में विक्रम सिंह के कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय मैगजीन बरामद हुई। इस संबंध में थाना नाल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर बीकानेर शहर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त एवं नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने तथा आगे भी अवैध हथियार बरामद होने की संभावना है।

कार्रवाई करने वाली टीम

थाना सदराधिकारी सुरेन्द्र पचार, थाना मुक्ताप्रसाद नगराधिकारी विजयजीत सिंह, थाना नालाधिकारी विकास बिश्नोई, सुभाषचन्द्र ASI, रामकरण ASI, दीपक यादव ASI, दिलीप सिंह ASI, मनीषा हेड कांस्टेबल, पुष्पेन्द्र सिंह हेड कांस्टेबल, वासुदेव हेड कांस्टेबल, करणपाल हेड कांस्टेबल, देवेंद्र कांस्टेबल, श्रीराम कांस्टेबल, सूर्यप्रकाश कांस्टेबल, राजेन्द्र डीवीआर सहित पुलिस टीम की कार्रवाई में अहम भूमिका रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बीकानेर आएंगे

  बीकानेर, 13 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार दोपहर 3:25 बजे मेघासर हेल…