सहानुभूति नहीं, साथ और सम्मान की अभिलाषा—दिव्यांग प्रतिभाओं को नई पहचान देगा सक्षम उत्सव

 

बीकानेर,। दिव्यांगजन की प्रतिभाओं को मंच देने, उनके हुनर को निखारने और समाज में उन्हें नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से सरस फाउंडेशन की ओर से 25 अक्टूबर 2026 को बीकानेर में ‘सक्षम उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। ‘सहानुभूति नहीं, साथ और सम्मान की अभिलाषा’ के संदेश के साथ आयोजित इस उत्सव में दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान नृत्य, गायन, मॉडलिंग, कविता पाठ, अभिव्यक्ति, खेलकूद, हस्तकला, चित्रकला और सुंदर हस्तलेखन सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, योग, सुरक्षा, करियर और रोजगार से जुड़े विषयों पर संगोष्ठियां भी होंगी। उत्सव में हस्तशिल्प और रेडीमेड वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

 

संघर्ष से सफलता की कहानी लिखने वालों का होगा सम्मान

 

अपनी शारीरिक चुनौतियों पर विजय प्राप्त कर समाज में विशिष्ट पहचान बनाने वाले और दूसरों के लिए प्रेरणा बने दिव्यांगजनों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को केवल सहानुभूति का पात्र मानने के बजाय उनकी क्षमताओं को पहचानना, उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना और आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित करना है।

 

सरस फाउंडेशन की प्राचार्य एवं चेयरमैन पिंकी शर्मा ने बताया कि उत्सव में भाग लेने के इच्छुक दिव्यांगजन 20 अक्टूबर 2026 तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9314142366 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

फाउंडेशन ने आमजन से अपील की है कि इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि किसी प्रतिभाशाली दिव्यांगजन को अपनी प्रतिभा दिखाने और नई पहचान बनाने का अवसर मिल सके।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पंचायत राज आम चुनाव : प्रशिक्षण में अनुपस्थित 5 कार्मिकों को नोटिस

बीकानेर, 14 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत पीआरओ और पीओ प्रथम प्रशिक्षण में अनुप…