खेल प्रतिभाओं का सम्मान, दिव्यांग खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन; गुंजन को भेंट की खेल उपयोगी व्हीलचेयर

 

बीकानेर। समस दिव्यांग सेवा संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले पैरा खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन रिद्धि-सिद्धि गार्डन में श्री गणेश मंदिर के सम्मुख किया गया। संस्थान की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया एवं उपाध्यक्ष लक्ष्मण रामावत के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में खेल प्रतिभाओं के साथ समाजसेवियों, पत्रकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का भी सम्मान किया गया।

 

कार्यक्रम में रिद्धि-सिद्धि परिवार की ओर से स्वागतकर्ता के रूप में के.सी. डागा, उम्मेद कुमार जैन, संतोष देवी शर्मा एवं भावना खत्री उपस्थित रहे। समारोह में पैरा स्पोर्ट्स के विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों दुर्गा गहलोत, रविन्द्र कूकना, गुंजन, पदम सिंह सहित संस्थान से जुड़े अनेक दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।

 

समारोह की मुख्य अतिथि नीरज गुप्ता रहीं। इस अवसर पर समाजसेवी रामलाल प्रजापत, वयोवृद्ध गणेश महाराज, करणी मंदिर के पूर्व अध्यक्ष कैलाशदान, सवाई सिंह, अध्यापक जयपाल मारू, राजबाला यादव एवं खत्री समाज की अध्यक्ष राधा खत्री सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। सभी अतिथियों का शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।

 

कार्यक्रम में प्रिंट एवं सोशल मीडिया जगत से जुड़े पत्रकार दिलीप गुप्ता, प्रकाश सामसुखा एवं के. कुमार आहूजा तथा उद्योगपति पंकज कंसल का भी शॉल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।

 

गुंजन को मिली खेल के लिए विशेष सौगात

 

समारोह का विशेष आकर्षण उस समय रहा, जब श्री अग्रसेन वेलफेयर सोसायटी के प्रवीण मित्तल एवं गगन अग्रवाल ने दिव्यांग पैरा खिलाड़ी गुंजन को खेल गतिविधियों में उपयोगी एवं आरामदायक व्हीलचेयर भेंट की। इस पहल से गुंजन को खेल अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण सहयोग मिला। वहीं संस्थान के सहसचिव रोशन लाल बोरड़ एवं श्रीमती शुमंगला बोरड़, फरीदाबाद की ओर से संस्थान को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

 

इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों को खेल और नियमित अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए। संस्थान उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। उपाध्यक्ष लक्ष्मण रामावत ने भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए आर्थिक सहयोग की कमी नहीं आने दी जाएगी।

 

कार्यक्रम का मंच संचालन संस्थान के सहसचिव रोशन लाल बोरड़ ने किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

 

समारोह ने यह संदेश दिया कि दिव्यांगता किसी की प्रतिभा और सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती, जरूरत है तो केवल अवसर, प्रोत्साहन और सहयोग की।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ

  बीकानेर, 01 नवंबर। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशानुसार रविवार को रा…