बीकानेर, 5 नवम्बर। पंचायती राज आम चुनाव के चौथे चरण में नोखा, जसरासर और पांचू पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का प्रथम और द्वितीय रेंडमाइजेशन गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
प्रथम रेंडमाइजेशन के तहत तीनों पंचायत समिति क्षेत्र के 426 मतदान केंद्रों के लिए आरक्षित सहित 554 कंट्रोल यूनिट तथा 1108 बेलेट यूनिट आवंटित की गई।
वहीं द्वितीय रैंडमाइजेशन के दौरान इन बैलेट और कंट्रोल यूनिट का मतदान केंद्रवार आवंटन किया गया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू, भारतीय जनता पार्टी के देहात अध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया, श्री चतुर्भुज, कांग्रेस के श्री प्रहलाद सिंह मार्शल, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुकेश जाखड़, प्रशिक्षु आईएएस श्री मनु गर्ग, ईवीएम के नोडल अधिकारी श्री भवानी प्रकाश सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी, निर्वाचन शाखा के श्री शिव कुमार पुरोहित आदि मौजूद रहे।
