‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बीकानेर में भाजपा की पदयात्रा, अर्जुनराम मेघवाल बोले— “मोदी कहीं नहीं जाएंगे”
रतन बिहारी पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकली पदयात्रा, जनसभा में केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर लगाए नकारात्मकता फैलाने के आरोप
बीकानेर, 3 नवंबर। भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत मंगलवार को भाजपा शहर जिला की ओर से बीकानेर में विशाल पदयात्रा निकाली गई। रतन बिहारी पार्क से शुरू हुई पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां यह जनसभा में परिवर्तित हो गई। पदयात्रा में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं, महिलाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कलेक्ट्रेट पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठ के सहारे देश में नकारात्मकता और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। मेघवाल ने कहा, “मोदी कहीं नहीं जाएंगे।” उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिशों को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। जनता इसका जवाब दे रही है और आगे भी देती रहेगी।
विशिष्ट अतिथि विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि भाजपा जनहित और देशहित के मुद्दों को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। वहीं जिला प्रभारी देवेंद्र पारीक ने अपने संबोधन में राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की। उन्होंने आयोजन में शामिल कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला ने किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, जिला प्रभारी देवेंद्र पारीक, उपमहापौर पंकज गहलोत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, गोपाल गहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, विजय आचार्य, महावीर रांका, नारायण चोपड़ा, मुमताज भाटी, रमजान अब्बासी, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, मोहन सुराना, अशोक प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, भूपेंद्र शर्मा, किशन मोदी, सोहनलाल प्रजापत, सरिता नाहटा, विनोद करोल, सुनीता हटीला, किशन चौधरी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, तरुण स्वामी, झमकू देवी, मनीष सोनी, कमल गहलोत, चंद्रप्रकाश गहलोत, भगवान सिंह मेड़तिया, अनिल शुक्ला, युधिष्ठर भाटी, निशा लिम्बा, आसमा नाज, शबनम बानो, मंजूषा भास्कर, पंकज अग्रवाल, विजय उपाध्याय, ओम सोनगरा, मूलचंद सोलंकी, आनंद सिंह भाटी, संतोष महाराज, शिवलाल तेजी, मुकेश पंवार, मुल्तान बैद, दिनेश भटनागर, दिलीप पुरी, राजकुमार पारीक सहित मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
