विशाल सुपर स्पेशलिटी निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 745 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य परामर्श

Description of image

बीकानेर। वंदे मातरम् टीम की ओर से विशाल सुपर स्पेशलिटी निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीकानेर सहित ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज के फलोदी क्षेत्र से पहुंचे करीब 745 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श एवं चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रमुख टेकचंद बरडिया, जयपुर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन गुप्ता एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जयकिशन सुथार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं महावीर इंटरनेशनल के राष्ट्रीय पदाधिकारी संतोष बांठिया तथा विशिष्ट अतिथि ऋषिकेश के 95 वर्षीय संत जगन्नाथ जी महाराज रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुधा आचार्य के शंख वादन से हुआ। शिविर के संयोजक प्रकाश चंद्र सोनी रहे।

वंदे मातरम् टीम के संयोजक एवं कार्यक्रम प्रमुख विजय कोचर ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। टीम के प्रवक्ता पुरुषोत्तम सुथार ने बताया कि शिविर में सर्वाधिक मरीज हड्डियों, घुटनों एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए पहुंचे।

टीम के मुकेश जोशी ने बताया कि शिविर में मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के साथ विभिन्न प्रकार की जांच एवं निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में फिजियोथैरेपी, शुगर, बीपी एवं हड्डियों की जांच के लिए दिल्ली से विशेष मशीनें मंगवाई गई थीं।

शिविर में करीब 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉ. सचिन गुप्ता, डॉ. जयकिशन सुथार, डॉ. अरिहंत बांठिया, डॉ. गजेंद्र वर्मा सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल रहे। हृदय एवं हड्डी रोग विशेषज्ञों के अलावा दंत चिकित्सा एवं सामान्य रोगों से संबंधित चिकित्सकीय सेवाएं भी उपलब्ध करवाई गईं।

शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इस दौरान मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। छह घंटे तक लगातार मरीजों की भीड़ बनी रही और जयपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए मरीजों की कतारें शिविर समाप्त होने तक जारी रहीं।

शिविर को सफल बनाने में विजय कोचर, पुरुषोत्तम सुथार, मुकेश जोशी, कमल सेन, शिवदयाल उपाध्याय, घनश्याम सोनी, पुरुषोत्तम उपाध्याय, भवानी सुथार, राजेंद्र रामपुरिया, कामिनी भोजन, विजयलक्ष्मी मूंदड़ा, राजश्री कच्छावा, मंजू बोथरा, शिवशंकर सोनी, रामलाल हलवाई, राधा खत्री, जसोदा खत्री, सपना, सूरज, दिनेश सोनी, राजाराम सोनी, विशाल सोनी, नरसिंग भाटी, पूनमचंद सोनी, तिलोक कोचर, अशोक सेन, विष्णु चौधरी, सुमित कोचर, सुरेंद्र कोचर, गोविंद राठी एवं मूलचंद स्वामी सहित टीम के अनेक सदस्यों ने सेवाएं दीं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक तकनीक पर आधारित कृत्रिम हाथ उपलब्ध कराएगा इनाली फाउंडेशन पुणे, कुणाल कोचर ने दी जानकारी

  बीकानेर। मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा इनाली फाउं…