मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियों को लेकर एडीएम सिटी ने ली बैठक

Description of image

बीकानेर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त के बीकानेर सम्भावित दौरे को देखते हुए एडीएम सिटी श्री रमेश देव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चिकित्सा, पीडब्ल्यूडी, रसद समेत विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में श्री देव ने कहा कि चिकित्सा विभाग अपनी टीम के साथ आवश्यक तैयारी रखे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़क, सभा स्थल इत्यादि को लेकर आवश्यक तैयारियां करने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। रसद विभाग के अधिकारियों को भी आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश प्रदान किए गए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…