दास्ताने शहीदे आजम भगत सिंह कार्यक्रम मंगलवार को, दास्तानगो पूनम गिरधानी और उस्मान सिद्दीकी आएंगे बीकानेर

बीकानेर, 11 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन, नगर निगम तथा बीकानेर विकास प्राधिकरण की ओर से मंगलवार सायं 7 बजे रवींद्र रंगमंच पर आयोजित होने वाले दास्ताने शहीदे आजम भगत सिंह कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके लिए दास्तानगो पूनम गिरधानी और उस्मान सिद्दीकी मंगलवार सुबह बीकानेर पहुंच जाएंगे।

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम होगा। बीकानेर में पहली बार आयोजित होने वाले इस समारोह से जुड़ी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस दौरान नवीन आचार्य और पार्टी द्वारा देशभक्ति से जुड़े गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। सोमवार को नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों सहित कला, संस्कृति और रंगमंच से जुड़े लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

  बीकानेर, 23 नवम्बर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) क…