मुख्यमंत्री और राज्यपाल इस तारीख को आएंगे बीकानेर

Description of image

बीकानेर,राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 26 मार्च को बीकानेर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के आने की सूचना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। दरअसल, राजस्थान दिवस का कार्यक्रम इस बार बीकानेर में प्रस्तावित है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर आ रहे हैं, जबकि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े भी उसी दिन बीकानेर में होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिला स्तर के सभी अधिकारियों की मीटिंग रविवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में रखी है। माना जा रहा है कि राजस्थान के कार्यक्रमों की पूरी शृंखला तैयार होगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पांच काश्तकारों का आपसी सहमति से हुआ विभाजन, वर्षों पुराने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान

बीकानेर, 10 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार श्रीडूंगरगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत लखासर म…