जगद्गुरु श्री वसंत विजयानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में मां की भक्ति आराधना साकार रुप ले रही

Description of image

बीकानेर। गंगाशहर राेड़ स्थित अग्रवाल भवन परिसर में 19 मार्च से 29 मार्च तक चल रहे विराट चैत्र नवरात्रि देवी भागवत कथा महालक्ष्मी यज्ञ महाेत्सव में प्रतिदिन हजाराें श्रद्धालू पहुंच रहे हैं।

शक्ति पीठाधीपति, पूज्यपाद जगद्गुरु श्री वसंत विजयानंद गिरि जी महाराज के श्रीमुखारविंद से श्रीमद देवीभागवत महापुराण कथा गाथा का गुणगान वर्णन श्रवण बीकानेर शक्ति महोत्सव में श्रद्धालुओं को एक तरह से मां से साक्षात करा रहा है। इसी दौरान पूज्यपाद जगद्गुरु श्रीजी के मंत्रोच्चारण के साथ ही अनेक भक्तों के खाली पर्स में सिक्के, नोट आदि मिलना, विभिन्न प्रकार की खुशबूओं का अचानक से एहसास होना तथा उनके घर के मंदिर में देवी देवताओं की तस्वीर पर कुमकुम –चंदन के छींटे के नए निशान दिखना चमत्कारी अनुभवों की कृपा बनाए हुए हैं। सिद्ध साधक संत श्रीजी द्वारा सर्व रक्षा सुरक्षा प्रदायक शिव कवच वाचन के साथ कुमकुम सिद्धि विधान व सर्व कष्ट निवारक भैरव सहस्र नाम कष्टहरण ऊर्जा विधान का श्रवण कराया। साथ ही पूज्य जगद्गुरु के साथ साथ भजन गायकों द्वारा दी जा रही संगीतमय प्रस्तुतियां भी नवरात्रि पर्व की महिमा को चार चांद लगा रही है।

कुल मिलाकर स्थानीय सहित देश के विभिन्न राज्य शहरों से आए भक्तजनों को लगभग 15 से 16 घंटे तक मां की भक्ति आराधना साकार रुप ले रही है।

उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धावान लोग आयोजन में शामिल हुए हैं वे निश्चित ही सनातन प्रेमी व स्वयं के सुख, प्रगति प्रदायक कल्याण के लिए आए हैं। इस दौरान संसार में दुखी, ऋणी तथा रोगी लोगों का जिक्र करते हुए श्री वसंत विजयानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि दुख का कारण झूठ बोलना व निंदा करना तथा गलती का स्वयं द्वारा नहीं मानना है। उन्होंने कहा, दुख मिटाना व आरोग्य प्राप्त करना है तो इसे सुधारें व संस्कारों को श्रेष्ठ बनाएं। तभी मनुष्य जन्म सही मायने में सार्थक बनेगा। वे बोले, व्यक्ति जीवन में विवेकहीन न बनते हुए अपने लक्ष्य उद्देश्य को भी जानें। मंत्र शिरोमणि, सर्वधर्म दिवाकर पूज्यपाद जगद्गुरु श्री वसंत विजयानंद गिरि जी महाराज ने यह भी कहा कि अहिंसा, संयम, तप जिसमें होगा देवता भी उसे नमन करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूज्य गुरुदेवश्रीजी के अधिकृत यूट्यूब चैनल थॉट योगा पर लाइव किया जा रहा है।

 

विधायक जेठानंद व्यास बोले, अधर्म का नाश होगा तभी होगी धर्म की जय…

 

जगद्गुरु श्री वसंत विजयानंद गिरि जी महाराज के सान्निध्य में चैत्र नवरात्रि विराट कथा यज्ञ महोत्सव एवं श्री महालक्ष्मी महायज्ञ आध्यात्मिक महोत्सव कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आशीर्वाद लेने पहुंचे बीकानेर पश्चिम से बीजेपी विधायक जेठानंद व्यास का श्री पार्श्व पद्मावती सेवा ट्रस्ट कृष्णगिरी की ओर से स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म की पताका फहराने का अलौकिक आयोजन पहली बार यहां पूज्यपाद जगद्गुरु यहां करवा रहे हैं। सनातन धर्म को पुरुष ही नहीं, स्त्री प्रधान भी है। वे बोले अधर्म का नाश होगा तभी धर्म की असल मायने में जय होगी। मातृ शक्ति को त्याग का प्रतीक व सनातन धर्म की धुरी बताते हुए उन्होंने युवा पीढ़ी में संस्कारों की महत्ती आवश्यकता व नशामुक्त रहने के संकल्प पर जोर दिया।

 

मां कुष्मांडा अथवा कुलदेवी को आज रविवार को लगाएं पेठे का भोग, करें गुप्तदान…

 

समस्त ब्रह्मांड को बनाने वाली कुष्मांडा देवी का चतुर्थी तिथि रविवार को नवरात्रि पर्व में पूजन होगा। पूज्यपाद जगद्गुरु श्री वसंत विजयानंद गिरि जी महाराज ने बताया कि मां कुष्मांडा को सर्वप्रिय भोग अनार फल व पेठे का लगाना शुभकारी माना गया है। श्रद्धापूर्वक इस भोग अर्पण से मां की कृपा से अनिष्टों का नाश होकर निश्चित संपन्नता प्राप्त होगी। सिद्धसाधक संत श्रीजी ने कहा, मां के आराधक भक्तों अर्थात् सनातन धर्मावलंबियों को अपनी शक्ति को बढ़ाने के लिए भी यह सहायक सिद्ध होगा। साथ ही अपनी श्रद्धा सामर्थ्यनुसार गुप्तदान भी करें, जिससे जीवन की बाधाएं दूर होगी व आर्थिक संकट कम होकर रुके हुए कार्य आदि पूर्ण होंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नयाशहर थाने में सुरक्षा सखी बैठक आयोजित, शांति-सौहार्द और साइबर जागरूकता पर दिया गया जोर

बीकानेर, 10 जुलाई। आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून-…