हर घर तिरंगा: जिला स्तरीय बाइक रैली के माध्यम से दिया देशभक्ति का संदेश

Description of image

बीकानेर, 13 अगस्त। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय तिरंगा बाइक रैली गुरुवार को मेजर पूर्ण सिंह सर्किल से निकली। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले देशभक्तों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखना हमारा कर्त्तव्य है। इस भाव को अक्षुण्ण रखने और वीरों की गाथा को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति इसमें भागीदारी निभाए।

रैली यहां से रवाना होकर रवींद्र रंगमंच, कलेक्ट्रेट परिसर, जूनागढ़, कीर्ति स्तंभ होते हुए डॉ. करणी सिंह स्टेडियम तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने भारत माता की जयघोष और वन्देमातरम के नारों के साथ वीर शहीदों को कृतज्ञता अर्पित की। यहां पहुंचने पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें आमजन ने देशभक्ति से जुड़ी भावनाएं उकेरी।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल ने बताया कि रैली के दौरान ‘हम एक साथ हैं’ की भावना के साथ प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रवाद का संदेश दिया गया।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतुराज महला, राजीविका के जिला विकास प्रबंधक दिनेश मिश्रा, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) रामावतार कुमावत, अतिरिक्त कलेक्टर (शहर) रमेश देव, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी शिक्षक कार्मिक और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद के आईईसी कॉर्डिनेटर गोपाल जोशी ने किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…