बीकानेर स्थापना दिवस पर पुष्पों से सजेगा बीकानेर, मंदिरों में पहली बारहोगी भव्य पुष्प रंगोली

Description of image

बीकानेर, 14 अप्रैल। शहर के स्थापना दिवस को इस बार विशेष और यादगार बनाने के लिए अनूठी पहल की जा रही है। देवस्थान विभाग द्वारा पहली बार बीकानेर के प्रमुख मंदिरों में रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक पुष्प रंगोलियां सजाई जाएंगी, जिससे शहर का धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण और अधिक मनोहारी बन सके।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री गौरव सोनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मंदिरों की सुंदरता को निखारने के साथ-साथ आमजन को एक नई रचनात्मक परंपरा से जोड़ना है। इसके अंतर्गत 17 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे रसिक शिरोमणि मंदिर में पुष्प सज्जा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को फूलों से रंगोली एवं सजावट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

श्री सोनी ने बताया कि इसके पश्चात 18 अप्रैल 2026 को प्रातः 8 बजे चयनित मंदिरों में भव्य पुष्प रंगोली सज्जा की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु मंदिरों में फूलों से सजी अद्भुत एवं आकर्षक कलात्मक छटा का अवलोकन कर सकेंगे। पुष्प सज्जा कार्यशाला और मंदिरों में पुष्प रंगोली सज्जा कार्यक्रम की समन्वयक एवं संयोजक श्रीमती ज्योति स्वामी को बनाया गया है। कार्यक्रम का आय़ोजन लोटस डेयरी के प्रायोजन में देवस्थान विभाग के द्वारा किया जा रहा है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पीबीएम के चुन्नीलाल सोमानी ट्रोमा सेंटर में प्रदेश की पहली ऑर्थो बायोलॉजिकल रिजनरेटिव केयर क्लिनिक का हुआ लोकार्पण

बीकानेर, 14 अप्रैल। पीबीएम अस्पताल से संबद्ध ट्रोमा सेंटर में मंगलवार को प्रदेश की पहली अत…