
बीकानेर। पुलिस थाना सदर ने अवैध हथियारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी पिस्टल व मैगजीन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से हथियार की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में नशा तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत यह कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर चक्रवर्ती सिंह राठौड़, पुलिस उप अधीक्षक वृत्त सदर श्रीमती शालिनी बजाज आरपीएस तथा थानाधिकारी सदर सुरेन्द्र पचार पुलिस निरीक्षक के सुपरविजन में पुलिस थाना सदर की टीम ने आसूचना संकलन के आधार पर गणपतराम पुत्र राजूराम, जाति नायक, उम्र 24 वर्ष, निवासी चाणकासर, पुलिस थाना गजनेर, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल मय मैगजीन बरामद कर जब्त की। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई टीम में शामिल:
थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार, पुलिस निरीक्षक; श्रीमती मनीषा हेड कांस्टेबल 155; थानाराम हेड कांस्टेबल 3051; रामस्वरूप कांस्टेबल 2139 तथा देवेराम कांस्टेबल 1592, पुलिस थाना सदर, जिला बीकानेर।